सबसे ज़्यादा मशरूम पैदा करने वाले राज्य top 5 mushroom producing state

भारत में काफ़ी मात्रा में मशरूम का उत्पादन होता है लेकिन दुनिया का सबसे ज़्यादा मशरूम क़रीब 75 प्रतिशत चीन में पैदा किया जाता है। भारत में पूरी दुनिया का क़रीब 2 प्रतिशत ही मशरूम पैदा किया जाता है।

भारत में भी केवल 5 राज्य ऐसे है जो देश का 75 प्रतिशत से भी अधिक मशरूम उत्पादन करते है। भारत में ज़्यादातर ऑएस्टर, बटन, दूधिया मशरूम की व्यवसायिक खेती की जाती है।

सबसे ज़्यादा मशरूम पैदा करने वाले राज्य :-

उत्तराखंड

भारत के सबसे ज़्यादा मशरूम पैदा करने वाले राज्यों में उत्तराखंड पाँचवे स्थान पर है। उत्तराखंड में कुल पैदावार का 7.65 प्रतिशत मशरूम पैदा किया जाता है।

हरियाणा

छोटा राज्य होने के बावजूद हरियाणा में काफ़ी मात्रा में मशरूम पैदा की जाती है। हरियाणा के पानीपत तथा सोनीपत डिस्ट्रिक्ट में पूरे राज्य की आधी से ज़्यादा मशरूम पैदा की जाती है।

हरियाणा में भारत की कुल मशरूम का 8.19 प्रतिशत मशरूम पैदा किया जाता है। हरियाणा पैदावार की सूची में चौथे स्थान पर है।

उड़ीसा

उड़ीसा मशरूम उत्पादन में तीसरा स्थान रखता है। भारत में पैदा होने कुल मशरूम में उड़ीसा की हिस्सेदारी क़रीब 9.66 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र जैसा कि बड़े राज्यों की सूची में आता है। महाराष्ट्र के कई महानगरों में मशरूम की काफ़ी खपत होती है।

इसी खपत को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र में मशरूम उत्पादन बड़े पैमाने पे किया जाता है।

महाराष्ट्र में भारत की कुल मशरूम उत्पादन का 9.89 प्रतिशत मशरूम उगाया जाता है। यह राज्य मशरूम उत्पादन में दूसरा स्थान रखता है।

बिहार

भारत में मशरूम का सबसे बड़ा उत्पादक बिहार राज्य है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार बिहार में 2021-22 में 28,000 टन से ज्यादा मशरूम उत्पादन हुआ है।

बिहार में भारत की कुल मशरूम पैदावार का 10.82 प्रतिशत के क़रीब मशरूम का उत्पादन किया जाता है।बिहार में मशरूम का बिज़नेस क़रीब पांच हजार करोड़ पर पहुंच गया है।

शेयर करे

Leave a comment

error: Content is protected !!