पिमा कपास pima cotton
पिमा कपास (pima cotton) का एक बेहतर कपास है जिसे एक्स्ट्रा-लॉन्ग-स्टेपल (ईएलएस) कॉटन के रूप में भी जाना जाता है। इसके रेशे लंबे होने के कारण पिमा कपास टिकाऊ और ज़्यादा सोखने वाली कपास होती है।
पिमा कपास वास्तविक में एक लक्जरी कपास है। पिमा कपास का नाम अमेरिका के एरिजोना के पिमा लोगों के नाम पर रखा गया है I इसकी उत्पत्ति दक्षिण अमेरिका में हुई थी।
मूल रूप से पिमा कपास (pima cotton) एक पौधा है जिसे वैज्ञानिक रूप से गॉसिपियम बारबडेंस से जाना जाता है । पीमा कपास का मुख्य गुण एक्स्ट्रा-लॉन्ग-स्टेपल (ईएलएस) है जो इसके रेशे को टिकाऊ और बेहतर बनाता है।
पिमा कपास रेशे की लंबाई 1 से 2 इंच के बीच होती है, जो कि साधारण कपास की तुलना में 50% अधिक लंबी होती है।
पिमा कपास (pima cotton) के तीन मुख्य प्रकार हैं; अकाला कॉटन, इजिप्टियन कॉटन, अपलैंड कॉटन। पिमा कपास मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में उगाया जाता है।
यह कपास अपनी बनावट और कोमलता के लिए जानी जाती है I इसका उपयोग लक्जरी बिस्तर की चादरों और विभिन्न प्रकार के कपड़ों में किया जाता है।

साधारण कपास पिमा कपास से थोड़ा अलग होता है। साधारण कपास एक अच्छे कपड़े के रूप में जाना जाता है जबकि पिमा कपास (pima cotton) एक प्रकार की उच्च कोटि की कपास है। कपास और पीमा कपास के बीच मामूली अंतर रेशे का साइज़ है।
इसे भी पढ़े – कपास की ज़्यादा पैदावार देने वाली क़िस्में
पारंपरिक कपास के रेशे का साइज़ 00.50 इंच से 01.10 इंच तक होता हैं और पिमा कपास (अतिरिक्त लंबे स्टेपल कपास) के रेशे का साइज़ 01.40 इंच से 02.00 इंच तक होते हैं। यह एक्स्ट्रा-लॉन्ग-स्टेपल पारंपरिक कॉटन की तुलना में पिमा कपास को एक बेहतर कपास बनाता है, जो कपड़े को ज़्यादा सॉफ्टनेस और गुणवत्ता देता है।
पिमा कपास के गुण pima cotton
- इसका रेशा ज़्यादा सॉफ़्ट और ज़्यादा चलने वाला होता है I जिसका इस्तेमाल बहुत अच्छे और महँगे होटेल आदि में किया जाता है I
- इससे बने कपड़े बहुत मुलायम होते है जो कि देखने में काफ़ी महँगे लगते है I
- इसके रेशे साधारण कपास से 50 प्रतिशत ज़्यादा लम्बे होते है I इसके रेशे की लम्बाई 1.4 से 2 इंच होती है I
- इस से तैयार कपड़ा इतना सॉफ़्ट होता है की लोगों को टच करने में सिल्क जैसा अहसास होता है I
पिमा कपास कहाँ होती है where pima cotton is grown
पीमा कपास (pima cotton) की खेती ज़्यादातर अमेरिका, पेरू और आस्ट्रेलिया में की जाती है I दक्षिण और पश्चिम अमेरिका में इसकी खेती ज़्यादा की जाती है I
भारत में पीमा कपास की खेती pima cotton in India
भारत पिमा कपास सबसे ज़्यादा बाहर से मँगवाता है I अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए भारत अमेरिका व औस्ट्रेलिया से पीमा कपास इंपोर्ट करता है I
दुनिया में अमेरिका पीमा कपास का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है तथा भारत दुनिया का सबसे बड़ा पीमा कपास इम्पोर्टर है I
सुपिमा कपास
सुपिमा कपास पीमा कपास से भी ज़्यादा सॉफ़्ट और ज़्यादा टिकाऊ है I इसकी खेती टेक्सस, न्यू मेक्सिको, केलिफ़ोर्निया ओर ऐरिज़ोना में की जाती है I इसका रेशा पीमा कपास से भी ज़्यादा टिकाऊ होता है I