
धनिया की उन्नत क़िस्म का इस्तेमाल अच्छी फसल लेने के लिए आवश्यक होता है। धनिया को दानो तथा पत्तियों दोनो के लिए उगाया जाता है। धनिया का प्रयोग खाने को सुगंधित तथा स्वादिष्ट बनता है।
धनिया का प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। भारत में धनिया की खेती मुख्य रूप से राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश में की जाती है।
धनिया की उन्नत क़िस्म –
पंत हरितमा
यह धनिया की उन्नत क़िस्म 15 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार देती है। इसके दाने गोल तथा मध्यम आकार के होते है। पकाई के लिए यह क़िस्म 120 से 125 दिन का समय लेती है।
सिंपो एस 33
यह धनिया की उन्नत क़िस्म है जो की 18 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार देती है। पकाई के लिए यह क़िस्म लम्बा समय 140 से 150 दिन लेती है। इसके दाने बड़े तथा अंडाकार होते है।
हिसार सुगंध
यह क़िस्म 120 से 125 दिन का समय लेती है तथा 19 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार देती है। इसके दाने का आकार मध्यम होता है और पौधे सुगंधित होते है।
गुजरात धनिया 2
धनिया की यह क़िस्म हरी पत्तियों के लिए यह उपयुक्त है। इसकी पत्तियों का रंग गहरा हरा होता है तथा दाने मध्यम आकार के होते हैं। यह क़िस्म पक कर तैयार होने में करीब 110 दिनों का समय लेती है। प्रति हेक्टेयर जमीन में खेती करने से लगभग 15 क्विंटल की पैदावार प्राप्त होती है।
जे डी 1
यह क़िस्म पकने में 120 से 125 दिन का समय लेती है तथा 15-16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार देती है।
आर. सी. आर. 446
इस क़िस्म के दाने मध्यम आकार के होते है। पौधे की शाखायें सीधी तथा पौधें मध्यम ऊंचाई के, अधिक पत्ती वाले वाले होते है।यह क़िस्म हरी पत्तियों के लिए उपयुक्त है। आर सी आर 446 क़िस्म उकठा, सटेमगाल , भभूतिया रोग के प्रति सहनशील है। यह क़िस्म असिंचित क्षेत्र के लिए उपयुक्त है। पकने में यह क़िस्म 110 से 130 दिन का समय लेती है। यह क़िस्म 12-13 क्विंटल प्रति हेक्ट. की पैदावार दे सकती है।
आर सी आर 480
इस वराइयटी के दाने मध्यम आकार के होते है। पौधे मध्यम ऊँचाई के तथा उकठा, सटेमगाल, भभूतिया रोग के प्रतिरोधी होते है। यह क़िस्म सिंचित क्षेत्र के लिए उपयुक्त क़िस्म है। यह क़िस्म 120 से 125 दिन में तैयार होती है तथा 13 से 14 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार दे सकती है।
आरसीआर 684
आर सी आर 684 धनिया की उन्नत क़िस्म है। इसके दाने बड़े तथा अंडाकार होते है। यह बोनी क़िस्म है जो की उकठा, सटेमगाल तथा भभूतिया रोग के प्रति सहनशील है। यह क़िस्म माहु प्रतिरोधी है।यह धनिया की क़िस्म पकने में 110 से 120 दिन का समय लेती है और 13 से 14 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार देती है।
इनके अलावा धनिया की उन्नत क़िस्म जैसे अजमेर धनिया 1, अजमेर धनिया 2, आर. के. डी. 18, गुजरात धनिया 1, Co 1, Co 2 भी लगाई जा सकती है।