दांतों से गाय भैंस की उम्र निर्णय :
पशुओं की उम्र का पता उनके दांतों या सींगों से किया जा सकता है। पशु चयन, खरीद व बेचने के लिए उम्र का सही अंदाज लगाना बहुत ही जरूरी है।
हालांकि सींग व पशुओं के बाहरी आकार से भी पशु की उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है लेकिन दांतों को देखकर ही उम्र का सही अंदाज लगाना चाहिए।
गाय भैंस की उम्र के लिए मुंह में सामने के कर्त्तन दांतों से उनकी उम्र का पता लगाया जा सकता है क्योंकि उनको आसानी से देखा जा सकता है।
प्रौढ़ पशुओं के निचले जबड़े में एक तरफ चार कर्त्तन दांत, तीन अग्र दाढ़ एवं तीन दाढ़ होते हैं । ऊपरी जबड़े में कर्त्तन दाँत नहीं होते परंतु तीन अग्र दाढ़ और तीन दाढ़ होते हैं।

जन्म के समय बछड़े में दो दूध के दांत, 7 दिन की उम्र में 4 दूध के दांत, 15 दिन की उम्र में 6 दूध के दांत तथा 30 से 45 दिनों में 8 दूध के दांत होते हैं, पहला, दूसरा तथा तीसरा जोड़ा दाढ़ क्रमशः 5 से 6 महीनों, 15 से 16 महीनों एवं 24 से 28 महीनों में निकलते हैं।
अनुमानतः 2 से 2.5 वर्ष की उम्र में दो पक्के कर्त्तन दांत, 3.5 वर्ष में चार पक्के कर्त्तन दांत, चार वर्ष की उम्र में 6 पक्के कर्त्तन एवं लगभग पांच वर्ष की उम्र वाली गायों में 8 पक्के कर्त्तन दांत आते हैं।
भैंसों में 2.5 से 3 सालों में दो पक्के कर्त्तन दांत, 3 से 4 सालों में 4 कर्त्तन दांत 4 से 5 सालों में 6 कर्त्तन दांत एवं 5 से 6 सालों में 8 कर्तन दांत निकलते हैं। इसके बाद मध्यम, दूसरे, तीसरे और चौथे कर्त्तन दांत क्रमशः 6 से 7, 7 से 8, 8 से 9.5 एवं 11 सालों में घिस जाते हैं।
इसे भी पढ़े मुर्गी पालन प्रोजेक्ट में लाभ
1 thought on “गाय भैंस की उम्र का कैसे पता लगाये buffalo/cow age calculator”